त्रिलोकपुरी में संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, विजयदशमी पर शस्त्र पूजन

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी के अवसर पर भव्य पथ संचलन किया। इस अवसर पर संघ के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला प्रचारक श्रीमान चिमनिया जी मौजूद रहे। पथ संचलन की शुरुआत त्रिलोकपुरी के 23 ब्लॉक स्थित सेंट्रल पार्क से की गई, जो त्रिलोकपुरी कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पुनः 23 ब्लॉक के सेंट्रल पार्क में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

त्रिलोकपुरी नगर में आयोजित इस पथ संचलन के साथ ही खंड स्तर पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन की थी, इसलिए हर साल इस दिन संघ के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी