थल सेनाध्यक्ष ने एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2025 का दौरा किया, कैडेटों को किया प्रेरित

दिल्ली, 09 जनवरी 2025:
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2025 का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेटों को प्रेरित करते हुए उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया और राष्ट्र सेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा केवल सशस्त्र बलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर क्षेत्र में नेतृत्व और समाज निर्माण का आधार है।

अपने संबोधन में जनरल द्विवेदी ने एनसीसी की नींव को नेतृत्व कौशल का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह कैडेटों को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कैडेटों के सामुदायिक सेवा अभियानों जैसे रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहा।

सेना प्रमुख ने अपने कैडेट दिनों को याद करते हुए इस तथ्य को दोहराया कि वर्तमान कैडेट “विकसित भारत” के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भविष्य में उनके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करते हुए उन्हें देश का मजबूत और सशक्त नेता बनने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने दिवंगत जनरल बिपिन रावत के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा, “चुपचाप अपनी पहचान बनाओ, क्योंकि हवाएं तुम्हारी प्रशंसा करेंगी।”

इस कार्यक्रम के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और बालिका कैडेटों की टुकड़ियां शामिल थीं। उन्होंने मिजोरम के सरकारी हाई स्कूल द्वारा प्रस्तुत बैंड प्रदर्शन को सराहा। कैडेटों द्वारा तैयार किए गए थीम आधारित ‘फ्लैग एरिया’ में सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास अभियानों की प्रस्तुति ने भी उनकी प्रशंसा प्राप्त की।

कैडेटों ने जहाज निर्माण में अपनी कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्थिर और कार्यशील जहाज मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत, गायन और कला प्रदर्शन के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रदर्शित किया।

थल सेनाध्यक्ष के दौरे ने एनसीसी कैडेटों में नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन