दिल्ली EOW की कार्रवाई: ‘गुरुजी’ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला मोहित वाधवा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ‘गुरुजी’ के श्रद्धालुओं को दुबई में निवेश के नाम पर करोड़ों का चूना लगाने वाले आरोपी मोहित वाधवा उर्फ मनु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सत्संगों में लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें मोटे मुनाफे का लालच दिया और करीब 9 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस के मुताबिक, मोहित वाधवा ने चतरपुर स्थित बड़े मंदिर में होने वाले सत्संगों के जरिये भक्तों से संपर्क बनाया और उन्हें दुबई में निवेश योजनाओं का झांसा दिया। सितंबर 2017 से सितंबर 2020 के बीच कई बार में यह रकम वसूली गई, लेकिन न तो कोई दस्तावेज दिए गए और न ही रकम लौटाई गई।

शिकायत के आधार पर 2021 में केस दर्ज किया गया था और लगातार जांच के बाद मोहित को 9 मई 2025 को पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर से दबोचा गया। आरोपी 12वीं पास है और पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि कुछ रकम क्रिप्टोकरेंसी में लगाई गई जबकि बाकी से वह ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा था। फिलहाल उसके सहयोगियों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार