दिल्ली के जंगपुरा में होटल से पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की ER-I टीम ने जंगपुरा स्थित एक होटल से मध्यप्रदेश के पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम को मौके से दो देशी पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस, नकद ₹35,000, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक टैबलेट मिला है।

दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक हथियारों की डीलिंग के इरादे से जंगपुरा इलाके में एक होटल में रुके हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की अगुवाई में ACP यशपाल सिंह की निगरानी में टीम ने होटल में छापा मारा और कमरे में छिपे सभी पांच आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी आकाश यादव पूर्व में भी लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। सभी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से हथियार तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क को खत्म करने में सफलता मिली है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार