दिल्ली कैंट से शातिर चोर गिरफ्तार, साइकिल और मोबाइल सहित चोरी का सामान बरामद




दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने एक शातिर चोर अजय उर्फ मिक्की को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से दिल्ली कैंट और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी की पहचान 70 से ज्यादा CCTV कैमरों की मदद और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर की गई।
21 जून को गोपीनाथ बाजार निवासी एक व्यक्ति ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें एक साइकिल, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और CCTV कैमरा चोरी हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने अजय को दिल्ली कैंट इलाके से गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई साइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें एक iPhone भी शामिल है जो एक अन्य केस से जुड़ा पाया गया।
अजय उर्फ मिक्की मायापुरी का रहने वाला है और पहले भी पांच चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसने आर्थिक तंगी और नशे की लत के चलते चोरी की राह अपनाई। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन