दिल्ली पुलिस की ANTF टीम ने ₹15 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली। नशे के खिलाफ दिल्ली पुलिस की मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)ने एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई मध्यरात्रि कार्रवाई में करीब 3 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो सक्रिय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

यह ऑपरेशन 27 और 28 सितंबर 2025 की दरमियानी रात को पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क, आउटर रिंग रोडके पास अंजाम दिया गया। टीम ने जाल बिछाकर दो तस्करों — रंजीत मेहरा उर्फ कन्नू (27 वर्ष) और संजना (26 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ लिया, जो उस वक्त मादक पदार्थों की डिलीवरी करने पहुंचे थे।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में, एसीपी राज कुमार की देखरेख में टीम में शामिल एसआई रोहित, एसआई धर्मेंद्र, एएसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अमित और महिला हेड कांस्टेबल अनीता ने मिलकर यह छापेमारी की। मौके पर रंजीत से 2.785 किलो हेरोइन और संजना से 207 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी — टीवीएस एन-टॉर्क और सुजुकी एक्सेस — भी जब्त कर ली गईं।

गिरफ्तार रंजीत मेहरा उर्फ कन्नू, जो पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन का रहने वाला है, पहले एक छोटा व्यवसाय करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते नशे के धंधे में उतर गया। वह अपने सप्लायर आदर्श उर्फ गट्टू से हेरोइन लेकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करता था। वहीं, उसकी सहयोगी संजना शाहदरा की रहने वाली है और आर्थिक परेशानी के कारण रंजीत के साथ इस अवैध धंधे में शामिल हो गई।

दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट बताया है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ उसकी ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिस जारी रहेगी और समाज, खासकर युवाओं को इस जहर से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाते रहेंगे।

पुलिस अब इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भारतीय…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन