दिल्ली पुलिस की फुर्ती, 12 घंटे में सूटकेस चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने सूटकेस चोरी की वारदात को महज़ 12 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तेज़ कार्रवाई में न केवल चोरी हुआ सूटकेस बरामद हुआ बल्कि घटना में इस्तेमाल की गई कार भी कब्ज़े में ले ली गई।

मामला 5 सितंबर 2025 का है, जब गीता कॉलोनी थाने में एक PCR कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि एक कार ड्राइवर ने उनका सूटकेस चोरी कर लिया है, जिसमें कपड़े और कृत्रिम गहने रखे थे। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान लाठवाल के नेतृत्व में एएसआई सतीश, हेड कांस्टेबल अरुण और हेड कांस्टेबल मोहित की टीम बनाई गई। टीम ने सबसे पहले वारदात स्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से संदिग्ध कार का नंबर HR55AX2328 सामने आया। इसके बाद पुलिस ने लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार के ड्राइवर को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय करण देशवाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ जिले के गांव संधन, थाना इंचोली का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गरीब परिवार से है और 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद कैब चलाकर अपना गुज़ारा करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया सूटकेस, जिसमें कपड़े और कृत्रिम गहने थे, बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त, आईपीएस प्रशांत गौतम ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी को कानून के मुताबिक सज़ा दिलाने की कार्यवाही की जा रही है

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन