दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने “बैंड बाजा बारात” गैंग का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले कुख्यात “बैंड बाजा बारात” गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। ये शातिर अपराधी शादी समारोहों में मेहमान बनकर शामिल होते थे और फिर मौका मिलते ही शगुन, गहने और नकदी से भरे बैग उड़ा लेते थे।

यह गिरोह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से संचालित होता था और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े आयोजनों को निशाना बनाता था। गिरोह का सरगना गरीब परिवारों को लालच देकर उनके बच्चों को अपने साथ ले जाता था। एक बच्चे के बदले परिवार को सालभर में 10 से 12 लाख रुपये देने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद इन बच्चों को चोरी की खास ट्रेनिंग दी जाती थी, ताकि वे शादी समारोह में बिना शक पैदा किए आसानी से अपना काम कर सकें।

पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को तब दबोचा जब वे शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास बस स्टॉप पर अपने गांव लौटने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से 2,14,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य शादी के दौरान समारोह स्थल पर घंटों समय बिताते थे, मेहमानों की तरह अच्छे कपड़े पहनकर खाना खाते थे और फिर सही मौके का इंतजार करते थे। चोरी के बाद वे तुरंत वहां से फरार हो जाते थे। गिरोह में महिलाएं भी शामिल थीं, जो बच्चों की देखभाल करती थीं, ताकि किसी को शक न हो।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अज्जू (24), कुलजीत (22) और कालू छायल (25) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पढ़े-लिखे नहीं हैं और पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुके हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए शादी समारोहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई बैंक्वेट हॉल व फार्महाउस पर निगरानी रखी। इसी दौरान पुलिस को इनके मूवमेंट की जानकारी मिली और जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार