दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 146 ग्राम स्मैक बरामद

नई दिल्ली, 21 सितम्बर 2025
दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मंडावली का बदनाम बदमाश मोहम्मद रफीक उर्फ़ सोनू और उसका सप्लायर, बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला राशिद उर्फ़ खान पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के दौरान कुल 145.86 ग्राम स्मैक बरामद की।

जानकारी के अनुसार, 15 सितम्बर को एएनएस टीम को सूचना मिली कि मोहम्मद रफीक उर्फ़ सोनू, जो पीएस मंडावली का बीसी (बैड कैरेक्टर) है, मंडावली स्थित मदर डेयरी के पास स्मैक बेच रहा है। सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपी को धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 44.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान रफीक ने खुलासा किया कि वह स्मैक की खेप बरेली निवासी राशिद उर्फ़ खान से लाता है। पुलिस ने स्रोत तक पहुंचने का निर्णय लिया और टीम को बरेली रवाना किया गया। तकनीकी और मैनुअल इनपुट्स की मदद से 19-20 सितम्बर की दरमियानी रात को राशिद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी में 101.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली लाया गया।

पूछताछ में सामने आया कि राशिद स्वयं नशे का आदी है और इसी लत के चलते उसने स्मैक का धंधा शुरू कर दिया था। वह छोटे-छोटे पैकेट में स्मैक बेचकर जल्दी पैसा कमाने की फिराक में था। बरेली से सप्लाई होने वाली यह खेप दिल्ली और आसपास के नशे के आदी लोगों तक पहुंचाई जाती थी। वहीं, रफीक ने भी कबूल किया कि आर्थिक लाभ के लिए वह लंबे समय से इस धंधे में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद रफीक अब तक चार मामलों में शामिल पाया गया है और मंडावली थाने का कुख्यात बदमाश है। वहीं राशिद सातवीं तक पढ़ा हुआ है और उम्र महज 22 साल है।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अभिषेक धनिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस ‘ड्रग फ्री सोसाइटी’ की दिशा में लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार