दिल्ली पुलिस में शामिल हुए 100 नए सिपाही, पासिंग आउट परेड में ली शपथ

दिल्ली के झरोड़ा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में शुक्रवार को 100 प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच नंबर 126 की पासिंग आउट परेड और शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये सभी सिपाही अब दिल्ली पुलिस का हिस्सा बनकर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए तैयार हैं। समारोह के मुख्य अतिथि अकादमी के उपनिदेशक राजबीर सिंह रहे।

इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने पुलिस प्रक्रियाओं, आपराधिक कानून, क्रिमिनोलॉजी, साइबर क्राइम और फॉरेंसिक साइंस जैसी विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण के तहत अनआर्म्ड कॉम्बैट, फायरिंग, एंटी-टेरर ऑपरेशन, योग और फिटनेस गतिविधियों में भी उन्हें दक्ष बनाया गया। विशेष प्रशिक्षण में दंगा नियंत्रण, आतंकवाद से निपटने, डिजास्टर रिस्पॉन्स और हथियार संचालन की भी गहन ट्रेनिंग दी गई। कमांडो कोर्स के तहत विस्फोटक, आईईडी, फील्ड क्राफ्ट, रेड और एम्बुश जैसी तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया गया। कांस्टेबल अमित कुमार को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब मिला और उन्होंने आउटडोर में भी पहला स्थान हासिल किया। महिला कांस्टेबल मुकेश रानी ने इंडोर में बाजी मारी, वहीं रॉकी कुमार कमांडो ट्रेनिंग में अव्वल रहे। पुलिस प्रक्रियाओं में वीरेंद्र सिंह और ज्योति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि परेड कमांडर रोहन चौधरी ने पूरे बैच की ओर से आरआरयू सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान एडिशनल डायरेक्टर ऋच्छपाल सिंह ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए अनुशासन, टीमवर्क और जनसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस बैच में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के युवा शामिल हैं, जो पुलिस बल की विविधता को और मजबूत बनाते हैं।

मुख्य अतिथि राजबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें फील्ड में कठिन परिस्थितियों से निपटने में बेहद मददगार साबित होंगी। उन्होंने सिपाहियों को याद दिलाया कि वे किसी भी स्थिति में सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले होंगे और उनका व्यवहार ही पुलिस की छवि को तय करेगा।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के परिवारजन, दिल्ली पुलिस अकादमी के अधिकारी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस खास पल को और गौरवपूर्ण बना दिया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार