दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला की नारकोटिक्स टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक ड्रग तस्कर और एक नाबालिग को पकड़ा है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 57.405 किलोग्राम गांजा और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष प्लेस इलाके में कुछ लोग गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम ने शकूरपुर गांव के चार खंभा चौक के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार के पटना निवासी 18 वर्षीय राकेश कुमार और एक नाबालिग के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके बैग से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर उनके किराए के कमरे से भी कई बैगों में भरा गांजा मिला, जिसका कुल वजन 57.405 किलोग्राम निकला।

जांच में सामने आया कि यह गांजा बिहार के पटना से लाया गया था और दिल्ली में अलग-अलग ग्राहकों को सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने की योजना थी। मामले में पुलिस ने उस कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जिसने इस अवैध खेप को दिल्ली तक पहुंचाने में मदद की थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और सप्लायर सहित अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर

    नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सत्संग को लेकर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी…

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन लक्ष्मी नगर क्षेत्र के भाजपा मंडल (समिति नंबर 62) द्वारा ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य एवं उल्लासपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार