सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

नई दिल्ली — सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को Delhi Police ने गिरफ्तार कर लिया है। नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपी को दबोचते हुए उसके पास से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। इस वीडियो से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया।

तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लाल बाग इलाके में मौजूद है। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ बल्लू (18) के रूप में हुई है, जो इलाके में अपनी धाक जमाने के लिए अवैध हथियार रखने और उनका प्रदर्शन करता था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर एक .32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी अवैध गतिविधि को बढ़ावा न दें, क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर खतरा पैदा होता है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन