दिल्ली में कुख्यात चोर महेंद्र गिरफ्तार, चोरी किए गए मोबाइल फोन 12 घंटे के भीतर बरामद

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले के मंदिर मार्ग थाने की पुलिस टीम ने एक कुख्यात अपराधी महेंद्र उर्फ मन्नू उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र पर लूट, झपटमारी और चोरी के 42 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से हाल ही में हुई दो मोबाइल फोन की चोरी का मामला केवल 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया है।


शिकायतकर्ता शिवम ने मंदिर मार्ग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 नवंबर को रात 9:30 बजे, गोल मार्केट स्थित एक मोबाइल स्टोर की ओर जाते वक्त एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पैर को छूकर विवाद की स्थिति पैदा की। विवाद के बाद जब वह व्यक्ति वहां से चला गया, तो शिवम को अपने जेब से दो मोबाइल फोन चोरी होने का पता चला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू क
एसएचओ अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से संदिग्ध की पहचान की। 4 नवंबर की सुबह पुलिस ने महेंद्र को पहाड़गंज स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद महेंद्र ने चोरी की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। महेंद्र को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन