दिल्ली में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आदतन अपराधी, 7 मोबाइल बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से सात चोरी/छिने हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मनु कुमार उर्फ अभिमन्यु के रूप में हुई है, जो पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पूर्वी रेंज-I की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाहौरी गेट इलाके से आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मनु कुमार चोरी और झपटमारी के मोबाइल फोन खरीदकर उन्हें आगे बेचता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पहले अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था और पैसों की चाह में चोरी के मोबाइल खरीदने और बेचने के धंधे में उतर आया। वह इन मोबाइलों को लाहौरी गेट के बदमाश प्रमोद उर्फ पड़वा को बेचता था।

बरामद मोबाइलों को पहले से दर्ज एफआईआर से जोड़ा गया है, और उनके असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई दिल्ली में चल रहे मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत की प्राचीन पहचान केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में भी विश्व को दिशा देने वाली रही है। आज उसी परंपरा को आधुनिक युग…

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता का एक बार फिर लोहा मनवाते हुए प्रसिद्ध स्पाइन और रीजनरेटिव मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरज जैन ने अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित WIRM World…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल