द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 जुलाई। द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े स्टॉकिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने छावला क्षेत्र में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 1133 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही आई-10 कार भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर जिले में नशा और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी (ऑपरेशन) सुभाष मलिक के मार्गदर्शन तथा इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छावला इलाके में योजनाबद्ध छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आई-10 कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब में नाइट ब्लू, व्हाइट ब्लू, डबल ब्लू व्हिस्की और मोटा मसालेदार देसी शराब सहित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। कुल 1133 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई, जिसे दिल्ली में गैरकानूनी रूप से बेचने और सप्लाई करने की तैयारी थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक शर्मा (39 वर्ष) निवासी कुतुब विहार फेज-2, गोयला डेयरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दसवीं पास है और फिलहाल बेरोजगार बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह अवैध शराब की सप्लाई करने का आदी अपराधी है तथा उसके खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं।

मामले में थाना छावला में एफआईआर संख्या 246/2026 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और पूरे सप्लाई नेटवर्क का संचालन कैसे किया जा रहा था।

द्वारका पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन