नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी और लूटपाट में लिप्त एक शातिर अपराधी योगेश उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पीएस जहांगीरपुरी का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है और हाल ही में नवंबर 2024 में जेल से रिहा होकर दोबारा अपराध करने लगा था।


16-17 दिसंबर 2024 की रात बांकंडी मंदिर, चांदनी चौक के पास से एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी चोरी हुई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी की पहचान की
18 दिसंबर की शाम आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। योगेश उर्फ शिवा (26) जहांगीरपुरी का निवासी है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी और होंडा शाइन मोटरसाइकिल गांधी मैदान के पास से बरामद की गई।


योगेश उर्फ शिवा 18 से अधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है, जिनमें लूट, स्नैचिंग, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की लत और तेजी से पैसा कमाने के लिए अपराध करता था। मामले की जांच अभी जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन