निरंकारी सतगुरु के शुभ जन्मोत्सव पर विशालस्वास्थ्य जांच शिविर एवं आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

दिल्ली, 12 मार्च, 2025 सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं से प्रेरित होकर, संत निरंकारी मिशन सदैव समाज सेवा एवं लोक कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इसी सेवा भाव के अंतर्गत, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु माता जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर दिल्ली, एन.सी.आर. एवं मिशन द्वारा गोद लिए गए गाँवों (पट्ठीकल्याणा, पांच्छी गुजरान, मंडोरा गांव एवं भोडवाल माजरी) में स्वास्थ्य जांच शिविरों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

संत निरंकारी मंडल के सचिव, आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप (बी.पी.), लीपिड प्रोफाइल सहित अन्य आवश्यक जांचें प्रदान की जायेगी। वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंदों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। संपूर्ण स्वास्थ्य जांच हेतु नाममात्र शुल्क होगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित हो सके।
चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं समर्पित स्वयंसेवकों की सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सहज, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ प्राप्त होंगी। इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त किया जाएगा।
आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनूठा संगम
इसके अतिरिक्त, सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी की पावन हजूरी में 13 मार्च, 2025 को ग्राउंड नं. 2, बुराड़ी रोड, दिल्ली में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिव्य समारोह में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होंगे जो सतगुरु माता जी के प्रेरणादायक प्रवचनों से आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
सतगुरु माता जी का यही प्रयास रहा है कि चाहे बाबा जी का जन्मदिवस हो या स्वयं उनका ही हो, लोक कल्याण एवं सेवा भाव के कार्य निरंतर चलते रहें। मिशन के सिद्धांतों के अनुरूप, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को उन्नत करने की यह पहल अनवरत जारी रहेगी।
निश्चित रूप से, यह सेवामयी प्रयास समाज में न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि परस्पर सहयोग, सेवा भाव एवं आध्यात्मिक समृद्धि को भी प्रोत्साहित करेगा। सतगुरु माता जी के आशीर्वाद से यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन