नोएडा भाजपा में चुनाव पर्व की तैयारी, मंडल अध्यक्षों के चुनाव 15 दिसंबर तक पूरे होंगे

नोएडा, 19 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव पर्व को लेकर आज नोएडा महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर, पूर्व सांसद कौशांबी, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे।

बैठक में मंडल और बूथ की चुनाव कार्यकारिणी की योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया और चुनाव प्रक्रिया का विस्तृत विवरण साझा किया गया। जानकारी के अनुसार, सभी मंडलों में चुनाव प्रक्रिया तेजी से शुरू हो चुकी है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं, दिसंबर के अंत तक या जनवरी के पहले सप्ताह तक जिला और महानगर अध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न हो जाएगा।

इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसे संगठन को मजबूत बनाने का अवसर बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने की अपील की। विधायक पंकज सिंह ने भी चुनाव में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को निष्ठा और समर्पण के साथ इस प्रक्रिया में योगदान देने का संदेश दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की, जिन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। ज़िला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि यह चुनाव पर्व पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी