भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी

( परमपूज्य साहिब श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के पावन ‘350वें शहीदी गुरूपर्व’ को समर्पित कार्यक्रम गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, चौखंडी चौक, तिलक नगर’ में सम्पन्न हुआ)

सामाजिक संगठन ‘भारतीय समाज सेवक संघ दिल्ली प्रदेश (रजि.)’ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परमपूज्य साहिब श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के पावन ‘350वें शहीदी गुरूपर्व’ को समर्पित ‘36वाँ बलिदान दिवस’ का आयोजन तीन दिवसीय धार्मिक समारोह के रूप में पूर्ण श्रद्धा भाव से ‘गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, चौखंडी चौक, तिलक नगर’ में मनाया। इस अवसर पर सिख पंथ के सुप्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरूबाणी कीर्तन कर उपस्थित साध-संगत को निहाल किया। संस्था के संयोजक श्री हरजीत प्रकाश ने बताया कि इस दौरान समाजिक व धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों जिनमें श्री विजय गौड़, पं. पवन ओम प्रकाश शर्मा, स्वामी अमित देव जी महाराज, श्री अजय तिवारी, डॉ. सीमा सूरी, डॉ. भोलानाथ निगम, श्री अमरनाथ नागपाल (कालेभाई), डॉ. संजय सैनी, स. राजवीर नंदा को ‘गुरू का लाडला’ पुरस्कार देकर विशेषतौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरू का लंगर अटूट बरताया गया। धार्मिक सामरोह में संस्था के पदाधिकारियों में श्री सुशील खत्री (टोनी जी), स. दलजीत सिंह सरना, स. सतपाल सिंह चन्न, स. गुरनाम सिंह, डॉ. गुरदीप सिंह ढिल्लो, श्री हर्ष कुमार, श्री विनोद कुमार, श्री अनवर मिर्जा, श्री जिज्ञासु अब्बी, स. दविन्दर सिंह प्रिंस, श्री पंकज अब्बी, श्री विजय दुग्गल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन