“भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024: ऐतिहासिक 43वें संस्करण का भव्य समापन समारोह संपन्न”

27 नवंबर, 2024 को समापन दिवस पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के ऐतिहासिक 43वें संस्करण का समापन किया गया। इस उल्लेखनीय आयोजन की स्मृति में एक समापन समारोह आयोजित किया गया।

श्री प्रेमजीत लाल, कार्यकारी निदेशक, आईटीपीओ ने खुशी से घोषणा की, कि इस वर्ष प्रतिभागियों द्वारा अच्छी मात्रा में व्यवसाय उत्पन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में दस लाख से अधिक आगंतुक आए। उन्होंने न केवल प्रिंट मीडिया बल्कि सोशल मीडिया में भी व्यापक कवरेज के लिए मीडिया की प्रशंसा की। विभिन्न श्रेणियों में सभी पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा करते हुए श्री प्रेमजीत लाल ने आईआईटीएफ प्रारूप में उनके निरंतर विश्वास के लिए प्रतिभागियों और आगंतुकों की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन को घटना मुक्त बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।

आईटीपीओ ने विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शकों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में पुडुचेरी को स्वर्ण पदक, मेघालय को रजत पदक और कर्नाटक को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा पंजाब, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा को विशेष प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

राज्यों की श्रेणी में विषयगत प्रस्तुति में मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक जीता, ओडिशा को रजत पदक और असम को कांस्य पदक प्रदान किया गया। महाराष्ट्र, पंजाब और तमिलनाडु को विशेष प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

आईआईटीएफ में आईटीपीओ ने स्वच्छ भारत अभियान का भी पालन किया और प्रदर्शकों तथा आगंतुकों के बीच सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाई तथा स्वच्छ मंडप को भी पुरस्कार दिया गया – जिसमें गोवा को स्वर्ण, केरल को रजत, हरियाणा को कांस्य तथा उत्तराखंड और गुजरात को भी प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।

विदेशी मंडपों में, ट्यूनीशिया गणराज्य के दूतावास को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया और मिस्र (मिलानो बाजार) ने रजत पदक जीता, जबकि कांस्य पदक तुर्की, टिल्लो हेडियेलिक एस्या सनायितिसरेट लिमिटेड सेरकेटी और थाईलैंड (थाई एसएमई निर्यातक संघ) को प्रदान किया गया।

मंत्रालयों और विभागों, पीएसयू, पीएसबी और कमोडिटी बोर्ड श्रेणी में, भारतीय रिजर्व बैंक ने स्वर्ण पदक जीता, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कांस्य पदक जीता। कोल इंडिया लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को विशेष प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए।

भारत को सशक्त बनाने के लिए (मंत्रालय एवं सरकारी विभाग/सरस/केवीआईसी/सामाजिक न्याय मंत्रालय) ग्रामीण विकास मंत्रालय (सरस) को स्वर्ण पदक, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को रजत पदक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) तथा पंचायती राज मंत्रालय को कांस्य पदक प्रदान किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांग्जन संस्थान तथा उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और एनएचडीसी-राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) को विशेष प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।

निजी क्षेत्र में जीना रंजीत एंड संस एलएलपी ने स्वर्ण पदक जीता, सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (सुप्रीम फर्नीचर) ने रजत पदक प्राप्त किया और आनंदा डेयरी लिमिटेड ने कांस्य पदक जीता। मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स (सुजाता), हमदर्द फूड्स इंडिया और रोमाना हर्बलकेयर प्राइवेट लिमिटेड (रोजा, हाइचटिंग मिस्ट) को विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।

अपने ‘धन्यवाद ज्ञापन’ में श्रीमती हेमा मैती ने मेले के सफल आयोजन में ‘टीम आईटीपीओ’ के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘टीम आईटीपीओ’, सभी सहयोगी एजेंसियों और श्रमजीवियों की भी सराहना की, जिन्होंने रसद, सफाई, व्यवसाय सृजन, भागीदारी, सुरक्षा और प्रवेश नियंत्रण उपायों तथा आगंतुकों की संख्या के मामले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने मीडिया को भी उनके अच्छे सकारात्मक कवरेज के लिए धन्यवाद दिया, जो आगंतुकों को उनकी सुविधाजनक यात्रा के लिए विभिन्न पहलों से संबंधित संवेदनशील बनाने में सार्थक रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन