“यमुना सफाई के लिए सदर बाजार में भिक्षाटन महायज्ञ, व्यापारियों ने लिया संकल्प”

नई दिल्ली: यमुना की अविरलता और निर्मलता के संकल्प के साथ सदर बाजार में भव्य भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न हुआ। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में यमुना भिक्षु रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ ली।

इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और यमुना की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा कि करोड़ों के बजट के बावजूद यमुना शुद्धिकरण का कार्य अधूरा है। उन्होंने मांग की कि सरकार प्रधानमंत्री यमुना शुद्धिकरण आयोग बनाए, जिसमें सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शामिल हों और यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए।

यमुना भिक्षु रविशंकर तिवारी ने कहा कि वह भिक्षा मांगकर यमुना सफाई अभियान को आगे बढ़ाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट झेलना पड़ेगा।

इस कार्यक्रम में व्यापारी नेता वरिंदर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राजीव सोहर, कुलदीप सिंह, सुनील पुरी, मुकेश शर्मा, अभय सभरवाल, तरुण सोनी समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए और यमुना बचाने के संकल्प में भागीदारी निभाई।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ