राष्ट्रीय बिजनेस कॉन्क्लेव में डॉ. नयन गांधी सम्मानित, बने मुख्य वक्ता

नई दिल्ली के पांच सितारा ली मेरिडियन के अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हॉल में आईसीसीआई कॉमर्स चैम्बर फोरम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बिजनेस एन्ड एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव में राजस्थान के कोटा से युवा मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ. नयन प्रकाश गांधी ने आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।

कांफ्रेंस निदेशक मानवेंद्र ने बताया कि इस आयोजन में मिनिस्टर ऑफ स्टेट भारत सरकार से डॉ. राज भूषण चौधरी, सांसद लवली आनंद, एआईसीटीई चीफ कोऑर्डिनटिंग अधिकारी डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर, हारवर्ड यूनिवर्सिटी की एडजंक्ट प्रोफेसर डॉ. कुलनीत सूरी, ग्रुप जीएम आईआरसीटीसी मनोज कुमार शर्मा, जेपी एजुकेशन ग्रुप के प्रेसिडेंट कमांडर सुरिंदरजीत सिंह, अक्षय पात्र फाउंडेशन के नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर गोविंद दत्ता दास सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

डॉ. नयन गांधी ने भारतीय उच्च शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए और गुणवत्ता पूर्ण, स्किल बेस्ड, इंडस्ट्री डिमांड बेस्ड एजुकेशन पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं के टेलेंट ड्रिवेन पालिसी को भी प्राथमिकता दी। उनकी प्रभावी संवाद शैली की प्रशंसा सभी उपस्थित प्रतिभागियों और अतिथियों ने की।

समापन सत्र में डॉ. नयन गांधी को आईसीसीआई चैम्बर का सर्वोत्कृष्ट मोस्ट इन्फ्लुएंटीएल अकादमिक लीडरशिप करियर डेवलपमेंट कोच अंडर 40 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांफ्रेंस निदेशक मनोज दुबे ने बताया कि युवा गांधी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।

इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि डॉ. नयन प्रकाश गांधी की नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी