राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा की महिलाओं के मुद्दों के संवेदनशीलता प्रशंसनीय : विजय गौड़ मुख्य आयोजक

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा से विजय गौड़ के नेतृत्व में मिला राष्ट्रीय शिक्षक दिवस आयोजन समिति का प्रतिनिधि मंडल :राजधानी दिल्ली में अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय शिक्षक दिवस आयोजन समिति का एक प्रतिनिधि मंडल विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया किशोर रहाटकर से मिला ।

विजय गौड़ ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा की महिलाओं के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । उन्होंने राष्ट्रीय महा सुनवाई के प्रयास को नींव का पत्थर बताते हुए आयोग को रचनात्मक मोड़ दिया है । की । उन्होंने आयोग अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, दिल्ली पुलिस नारकोटिक्स के खिलाफ़ युद्ध छेड़ने और नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी को जड़ से खत्म करने और एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प है।

इस अभियान से प्रेरित होकर अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन देश की 7 अग्रणी यूनिवर्सिटी , 40 कॉलेज , प्रतिष्ठित सरकारी एवं ग़ैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर किया जा रहा है , जो महिलाओं के प्रति हिंसा रोकथाम एवं मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन विषय पर केंद्रित होगा । कार्यक्रम के अंतर्गत इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर एक विचार गोष्ठी. छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन , राष्ट्रीय स्तर पर रीसर्च पेपर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता किए जाएँगे । इसी शिष्टाचार भेंट अवसर पर आयोजन समिति द्वारा प्रतिनिधित्व रूप में नेशनल सर्विस स्कीम (NSS), दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (DPSRU), नई दिल्ली तथा भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा संयुक्त रूप में आयोग अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर को अग्रिम निमंत्रण के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग प्रिन्सिपल पॉर्ट्नर्शिप भी आमंत्रित की गई । इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति , डॉ. पारुल शर्मा – एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, डीपीएसआरयू डॉ. जितेन्द्र मुंजाल – एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, डीपीएसआरयू . डॉ0 सायन चटर्जी प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, अधिवक्ता रितु दुबे न्याय बोध फ़ाउंडेशन , भागीदारी जन सहयोग समिति से प्रतिनिधि कमलेश शर्मा एवं डॉ0 नीरजा चतुर्वेदी, एनएसएस स्वयंसेवक, डीपीएसआरयू से – कुमारी प्रिया शर्मा, कुमारी जसप्रीया, और कुमारी दिव्यांशी । बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई ।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी