“रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन: बदलाव की शुरुआत, संकल्प विकसित दिल्ली का”

नई दिल्ली, 31 मई 2025:
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर के साथ संवाद करते हुए सीएम ने कहा, “100 दिन भले ही छोटे हों, लेकिन इनका असर परिवर्तनकारी रहा है। हमने दिशा और दशा दोनों बदली हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पहले ही कैबिनेट में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) को दिल्ली में लागू कर दिया गया, जिससे लाखों लोगों को ₹10 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को भी वय वंदना योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने केवल प्रचार किया और शीशमहलों में बैठकर दिल्ली को नजरअंदाज किया, जबकि हमारी सरकार ने जमीन पर ईमानदारी से काम करते हुए दिल्ली को संवारा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी ठोस पहल करते हुए निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए नया बिल पारित किया गया है और सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी व भाषा प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं।

यमुना सफाई को लेकर सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। ₹9,000 करोड़ के बजट से सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है, 40 नए डीएसटीपी बनाए जा रहे हैं और कचरे के पहाड़ हटाने की दिशा में भी बायोमाइनिंग के जरिए ठोस कार्रवाई हो रही है। झुग्गियों को तोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी को बेघर नहीं किया जाएगा, बल्कि ₹700 करोड़ की लागत से झुग्गी कॉलोनियों का विकास किया जाएगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत ₹2,500 की मासिक सहायता और 500 पालना केंद्रों की घोषणा की गई है। दिल्ली को हरित राजधानी बनाने के लिए EV नीति के तहत 460 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और साल के अंत तक 2,000 और बसें सड़क पर होंगी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि यह 100 दिन की नहीं, बल्कि 24×7 काम करने वाली सरकार की शुरुआत है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—विकसित दिल्ली का निर्माण।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन