शिक्षकों के लिए ‘Navneet AI’ लॉन्च, अब पढ़ाना होगा और आसान!

मुंबई (अनिल बेदाग): शिक्षा जगत में नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Navneet Education Limited ने ‘Navneet AI’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है, जिससे वे पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी और रोचक तरीके से पढ़ा सकें।

‘Navneet AI’ शिक्षकों को क्विज, होमवर्क, PPTs, फ्लैशकार्ड, सारांश और अन्य शैक्षिक सामग्री आसानी से बनाने में मदद करेगा। 50,000 से अधिक शैक्षिक संसाधनों के साथ यह प्लेटफॉर्म एक इंटरएक्टिव और उपयोग में सरल टूल है, जो परंपरागत और डिजिटल शिक्षा के बीच की खाई को पाटने का काम करेगा।

Navneet Education Limited के ब्रांडिंग, मार्केटिंग और सेल्स डायरेक्टर, देविश गाला ने कहा, “Navneet AI के जरिए हम शिक्षकों को ऐसी डिजिटल सुविधा दे रहे हैं, जिससे वे अपने पढ़ाने के तरीके को और बेहतर बना सकें। यह शिक्षकों को प्रेरित करने और शिक्षा को अधिक सुगम बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

Navneet Education Limited के CEO, हर्षिल गाला ने कहा कि Navneet AI भारत का पहला कस्टम एजुकेशन मॉडल है, जो शिक्षकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह मल्टी-एजेंट आर्किटेक्चर पर काम करता है, जिसमें कुरिकुलम एलाइन्मेंट, कंटेंट स्ट्रक्चरिंग, विजुअल डिज़ाइन, असेसमेंट क्रिएशन और क्वालिटी वेरिफिकेशन जैसे कई विशेष एजेंट शामिल हैं। ये सभी मिलकर सटीक, स्पष्ट और प्रभावी शैक्षिक सामग्री सुनिश्चित करते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में दशकों से अग्रणी Navneet, अब AI तकनीक के साथ शिक्षकों को सशक्त बनाने और शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी