सरस आजीविका मेला: शिल्पकला, मनोरंजन और सांस्कृतिक उत्सव का संगम

नई दिल्ली।
सरस आजीविका मेला 2024 में ग्रामीण भारत की समृद्ध शिल्पकलाओं का भव्य प्रदर्शन हो रहा है। इस मेले में जहां लोग अलग-अलग राज्यों की कला और हस्तशिल्प का आनंद ले रहे हैं, वहीं सरस पवेलियन में मनोरंजन की भी भरपूर व्यवस्था की गई है।

मेले का प्रमुख आकर्षण मस्कट (सुभंकर) बना हुआ है, जिसके साथ आगंतुक फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, सरस में मौजूद बिग पाइप बैंड का प्रदर्शन दर्शकों को खूब लुभा रहा है। बैंड के प्रमुख सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम समय-समय पर विभिन्न गानों की धुनों पर प्रदर्शन करती है, जो न केवल दर्शकों की थकान मिटाता है बल्कि उन्हें झूमने पर मजबूर कर देता है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) के सहयोग से आयोजित यह मेला भारत मंडपम में 43वें विश्व व्यापार मेले के तहत आयोजित किया जा रहा है।

14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 31 राज्यों की 300 से अधिक महिला शिल्पकार 150 से अधिक स्टॉल्स पर अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रही हैं। सरस आजीविका मेला भारत मंडपम के हॉल नंबर 9 और 10 में लगाया गया है, जहां हजारों अनूठे उत्पाद देखने और खरीदने को मिल रहे हैं।

यह मेला न केवल ग्रामीण शिल्पकारों को उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मंच दे रहा है, बल्कि आगंतुकों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव भी साबित हो रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व