सरस मेला 2024: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित सरस आजीविका मेला 2024 के तहत आज स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देशभर के 31 राज्यों से आईं करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ग्राहकों के साथ संवाद कौशल, उत्पाद की विशेषताएं प्रस्तुत करने और बाजार की प्रतिस्पर्धा समझने का प्रशिक्षण देना था।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता आईआईएमसी की प्रोफेसर संगीता प्रणवेंद्र ने बताया कि किस तरह विनम्रता और धैर्य के साथ अपने उत्पादों की कीमत और गुणवत्ता समझाई जाए। साथ ही, स्टॉल पर आए ग्राहकों के मनोविज्ञान को पढ़ने और उन्हें अपने उत्पादों का आदी बनाने के टिप्स भी दिए।

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय और एनआईआरडीपीआर द्वारा किया गया। इस दौरान रुचिरा भट्टाचार्य, चिरंजी लाल कटारिया और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को बेहद उपयोगी बताया।

गौरतलब है कि 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 31 राज्यों की 300 से अधिक महिला शिल्पकार 150 से ज्यादा स्टॉलों पर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रही हैं। मेला हॉल नंबर 9 और 10 में आयोजित किया गया है, जहां हस्तशिल्प, कला और स्थानीय उत्पादों का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी