साउथ वेस्ट जिले की एंटी बर्गलरी सेल के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी की नकदी बरामद

दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने एक शातिर चोर अशरफ अली को गिरफ्तार कर चोरी के मामले का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 2,000 रुपये नकद रकम बरामद हुई है, जो हाल ही में वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात से जुड़ी है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ गांव के पास संजय वन इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी अशरफ अली, उम्र 21 वर्ष, महरौली का रहने वाला है और नशे का आदी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई है।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं