अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘विकसित झारखंड’ की भव्य झलक, झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली, 14 नवम्बर 2024: 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया, जिसमें झारखंड सहभागी राज्य के रूप में खास आकर्षण का केंद्र बना है। इस बार मेले की थीम “विकसित भारत” है, जिसे झारखंड पवेलियन में “विकसित झारखंड” की थीम के साथ बखूबी प्रस्तुत किया गया है।

प्रगति मैदान के गेट नंबर 5B के निकट, हाल नंबर 1 में स्थापित झारखंड पवेलियन का उद्घाटन झारखंड उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने पवेलियन का अवलोकन करते हुए प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक व आर्थिक उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत की। पवेलियन में झारखंड के अनोखे खनिज संसाधन, पारंपरिक हस्तशिल्प, और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है

इस वर्ष पवेलियन का विशेष आकर्षण 15 नवम्बर को झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा श्री बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर आयोजित ‘झारखंड दिवस’ होगा। एम्फी थिएटर में झारखंड के लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

पवेलियन में झारखंड खादी, माटी कला, वन एवं पर्यावरण, पर्यटन और स्मार्ट सिटी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां प्रदेश के विकास और क्षेत्रीय उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’