अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने धूमधाम से मनाई महाराजा श्री अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2024: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में ‘महाराजा श्री अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव’ का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग ऑडिटोरियम में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज को संगठित करना और उसकी तरक्की के लिए कार्य करना है। हम समाज के किसी भी व्यक्ति की तकलीफ में सहायता करते हैं और उसे आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।”

समारोह में दिल्ली प्रदेश के संगठन अध्यक्ष देशबन्धु गुप्ता, महामंत्री सुभाष चंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष अशोक सतरोडिया समेत अन्य पदाधिकारियों को पुनः नियुक्त किया गया। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2027 तक रहेगा।

देशबन्धु गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “हमारी सबसे बड़ी ताकत समाज के लोग हैं। जैसे भारत और चीन के बीच समझौते का श्रेय सैनिकों को दिया गया है, वैसे ही हम अपने सभी कार्यों का श्रेय अपनी टीम को देते हैं।” उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में आई कठिनाइयों को भी साझा किया और पुलिस प्रशासन के सहयोग का आभार व्यक्त किया।

महामंत्री सुभाष चंद गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों का विवरण पेश करते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में यह संगठन 500 सदस्यों से बढ़कर अब 55 हजार सदस्यों का वट वृक्ष बन चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन ने 11 परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये, 4300 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ, और 459 बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही 8 बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी गई है।

इस अवसर पर ‘मौजा ही मौजा एंटरटेनमेंट’ ग्रुप द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया। इसमें ‘कर्मा बाई की खिचड़ी’, ‘शिव तांडव’ और ‘दुर्गा महिषासुर’ नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुरेंद्र सेठी के निर्देशन में एक मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में 500 महिलाओं को वर्ल्डफा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता की ओर से स्टील के गिलासों का सेट दिया गया। वी.पी. क्रिएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन गुप्ता ने 5100 रुपये के 10 लक्की ड्रा निकाले। ‘भीमसेन मित्तल’ ने योग टीम को 10 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट किया।

संगठन की दिल्ली इकाई द्वारा जरूरतमंदों को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता, 100 परिवारों को लघु रोजगार हेतु 10 हजार रुपये, 20 परिवारों को कन्या विवाह के लिए 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, 100 बच्चों को मुफ्त योग, कंप्यूटर, इंग्लिश, मेहंदी, और ब्यूटी पार्लर कोर्स तथा यूपीएससी की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है।

संगठन वैश्य परिवारों को मुफ्त मैट्रीमोनियल सर्विस भी प्रदान करता है और साल में चार बड़े कार्यक्रम जैसे होली मंगल मिलन, स्थापना दिवस, तीज उत्सव और महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन करता है। इसके साथ ही चार घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय टूर भी आयोजित किए जाते हैं।

समारोह के अंत में डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए समारोह की सफलता पर संतोष जताया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार