अपराधी संतोष बहादुर ठापा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या की योजना भी आई सामने

दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच की NR-II टीम ने निरंतर प्रयासों से फरार अपराधियों का पीछा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने एक खतरनाक अपराधी संतोष बहादुर ठापा उर्फ रोहित (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। ठापा पहले भी हत्या के प्रयास और हथियार अधिनियम के तहत कई मामलों में वांछित था और इस वर्ष जुलाई से पैरोल जंप कर फरार था
29 सितंबर 2024 को, 24 वर्षीय आकाश सिंह पर दो हमलावरों ने हमला किया।

यह हमला उस समय हुआ जब आकाश रोहिणी के सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। हमलावरों ने उनके गले पर चाकू रखकर उन्हें रोक लिया और फिर पेट और जांघ में चाकू से वार किया। इस दौरान उनके मोबाइल फोन को भी लूट लिया गया। आकाश ने संतोष बहादुर ठापा को हमलावर के रूप में पहचान किया।

1 नवंबर 2024 को हेड कांस्टेबल अमित को सूचना मिली कि ठापा नरेला से रोहिणी की ओर एक चोरी की बाइक पर जा रहा है। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तुरंत योजना बनाई और आदर्श चौक, रोहिणी सेक्टर-36 पर जाल बिछाया। ठापा को पकड़ने के दौरान एक लोडेड पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी साली की हत्या की योजना बना रहा था।

पुलिस ने ठापा के खिलाफ नए मामले भी दर्ज किए हैं और उसकी आगे की आपराधिक योजना को विफल कर दिया है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार