आईआईएमसी के डॉ. विनीत उत्पल की ‘सोशल मीडिया’ पुस्तक का माउंट आबू में भव्य लोकार्पण

माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट के दूसरे दिन भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) जम्मू के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीत उत्पल की पुस्तक ‘सोशल मीडिया: परिभाषा, सिद्धांत एवं प्रयोग’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर संस्थान की अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल, बीके पल्लवी और मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर ई.वी. स्वामीनाथन मौजूद रहे।

लोकार्पण के दौरान बीके जयंती दीदी ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक सोशल मीडिया के महत्व को समझने और उसके सही इस्तेमाल के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। प्रो. संजय द्विवेदी ने इसे हिंदी में सोशल मीडिया पर अपनी तरह की पहली पुस्तक बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ पत्रकारों बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों और मीडिया के विद्यार्थियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।

डॉ. विनीत उत्पल ने बताया कि यह पुस्तक पूरी तरह टेक्स्ट बुक के रूप में तैयार की गई है, जिसमें उनके दो दशकों के पत्रकारीय और शैक्षणिक अनुभवों को समाहित किया गया है। इसमें सोशल मीडिया के सिद्धांतों से लेकर फेक न्यूज, मीडिया ट्रायल और कानूनों तक की विस्तृत जानकारी दी गई है। पुस्तक में करीब आठ सौ ऑब्जेक्टिव और पांच सौ सब्जेक्टिव प्रश्न भी शामिल हैं, जिससे यह नेट-जेआरएफ और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी सहायक है। यह पुस्तक अमेजन पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

गौरतलब है कि इस रिट्रीट में देशभर से सैकड़ों विद्यार्थी, प्राध्यापक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिस्सा ले रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार