आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: AAP के प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

जनकपुरी और कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्रों के अनेक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता, जिन्होंने आम आदमी पार्टी की स्थापना और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी, अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें प्रमुख नाम शमशेर सिंह चाहर का है, जो AAP के ट्रेड विंग के जिला अध्यक्ष और दिल्ली जाट महासभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही, जनकपुरी की अनेक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मनीष सिंह और लावण्या भगत ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लावण्या भगत, जो पहले भारती कॉलेज की छात्र संघ की अध्यक्ष और जनकपुरी आरडब्ल्यूए की जॉइंट सेक्रेटरी रह चुकी हैं, ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि AAP अब जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।

AAP महिला मोर्चा की सक्रिय नेता कमलजीत कौर और नीतू जी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। कमलजीत कौर, जिन्होंने गीता कॉलोनी से नगर निगम का पिछला चुनाव लड़ा था और लगभग 11,000 वोट हासिल किए थे

भाजपा में शामिल होने वाले इन कार्यकर्ताओं ने AAP की शराब नीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की नई एक्साइज पॉलिसी में 2% से बढ़ाकर 12% कमीशन तय की गई, जिससे शराब घोटाला अपने चरम पर पहुंच गया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने 10 वर्षों में दिल्ली के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

प्रेस वार्ता में भाजपा के हर्ष मल्होत्रा इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “आम आदमी पार्टी का जहाज डूब रहा है, और यह बदलाव जनता के विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करती है और साथ मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी

AAP से भाजपा में हो रहा यह ट्रांजिशन दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। जनकपुरी और कृष्णा नगर जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।


दिल्ली की राजनीति में यह घटनाक्रम एक महत्वपूर्ण मोड़ की ओर इशारा करता है। भाजपा ने इसे अपनी रणनीतिक जीत बताया है, जबकि AAP के लिए यह आत्ममंथन का समय हो सकता है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का दिल्ली की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ