आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के दो फरार अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम ज़िले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाकिल उर्फ़ शेरनी (38), निवासी जहांगीरपुरी और आनंद (32), निवासी पश्चिम सागरपुर के रूप में हुई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज थे और अदालत ने इन्हें लंबे समय से पेशी से बचने के कारण प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर रखा था।

जानकारी के अनुसार, आर.के. पुरम थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आज़ादपुर मंडी गेट नंबर 3 से शाकिल उर्फ़ शेरनी को दबोचा। शाकिल जहांगीरपुरी की झुग्गी-झोपड़ियों में पला-बढ़ा और नौंवी तक की पढ़ाई के बाद आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उस पर चोरी, झपटमारी और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनभर मामले दर्ज हैं। अदालत ने 22 सितंबर 2023 को उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था।

इसी तरह, सागरपुर थाने की टीम ने 24 सितंबर को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आनंद को गिरफ्तार किया। आनंद के खिलाफ वर्ष 2014 में दर्ज शराब तस्करी से जुड़े मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। अदालत ने 22 मार्च 2025 को उसे भी प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था।

पुलिस की ओर से बताया गया कि इन दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार तकनीकी और मैनुअल निगरानी कर रही थीं। आखिरकार, दोनों फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों को हर हाल में न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’