उत्तर पूर्व दिल्ली में दिव्यांग वोटर ने सीईओ के साथ सेल्फी ली, और रैम्प पर उतर कर मतदान करने की अपील की

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में “एक शाम मतदाताओं के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे थे। इस कार्यक्रम में रैंप शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में श्रीमती आर. ऐलिस वज (चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर), सचिन राणा (एडिशनल सीईओ), नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम अजय कुमार और कॉलेज के निदेशक डॉ. निरंजन भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

इस दौरान, एक भावनात्मक क्षण तब आया जब दिव्यांग वोटर ने सीईओ श्रीमती आर. ऐलिस वज के साथ सेल्फी ली। श्रीमती वज ने इस पहल को सराहा और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम वोटरों को प्रेरित करने में मदद करते हैं और वोटिंग की संख्या बढ़ाने में योगदान करते हैं।

कार्यक्रम में हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा ने वोटिंग के महत्व को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, वहीं गायिका संजना भट्ट ने गीतों से समां बांधते हुए मतदान के महत्व को दर्शाया। समाजसेवी संजना जॉन ने भी मतदान के कर्तव्य पर जोर दिया।

विशेष रूप से, दिव्यांग महिला समाज सेविका और अधिवक्ता अनीता गुप्ता, जो 56 साल की हैं और कैंसर से जूझ रही हैं, ने रैंप पर चलकर यह संदेश दिया कि मतदान का अधिकार हर नागरिक का है। उन्होंने अपने संघर्षों के बावजूद लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, कई दिव्यांग युवतियों ने रैंप शो में भाग लिया और संदेश दिया कि यदि वे वोट डालने के लिए तैयार हैं तो आम लोग भी वोट डालने में पीछे क्यों रहें।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने इस अवसर पर कहा, “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। इसे हर नागरिक को गंभीरता से निभाना चाहिए।”

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार