“एक शाम मतदान के नाम” में थर्ड जेंडर की मजबूत भागीदारी, वोटिंग के अधिकार पर दिया जोर

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडी में आयोजित “एक शाम मतदान के नाम” कार्यक्रम में इस बार एक अलग और अहम संदेश दिया गया— थर्ड जेंडर समुदाय की मताधिकार में भागीदारी और उसकी महत्ता।

कार्यक्रम में जहां रैंप वॉक और भांगड़ा परफॉर्मेंस ने लोगों को आकर्षित किया, वहीं थर्ड जेंडर समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा।

कार्यक्रम में रैंप वॉक के जरिए विभिन्न वर्गों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें थर्ड जेंडर समुदाय, दिव्यांग, युवा, डॉक्टर, वकील और घरेलू महिलाएं शामिल थीं। वहीं, भांगड़ा परफॉर्मेंस ने पूरे कार्यक्रम को जोश और ऊर्जा से भर दिया।

इस अनोखे आयोजन ने यह साबित किया कि चुनाव सिर्फ एक वर्ग या समूह की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की भागीदारी से ही लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि 5 फरवरी को थर्ड जेंडर समुदाय समेत सभी वर्ग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने अधिकार का उपयोग करेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ