एमसीडी अस्पताल में व्यवस्थाओं के अभाव में नवजात शिशु की मौत की जिम्मेदारी पूरी तरह दिल्ली की मेयर की है।

यादवदिल्ली के रख रखाव, स्वास्थ्य व्यवस्था, विकास और लोगो की सुरक्षा करने में केजरीवाल सरकार पिछले 10 वर्षों से नाकाम साबित हुई है।- देवेन्द्र यादवनई दिल्ली, 23 अगस्त, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार और दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के कस्तूरबा हॉस्पिटल में टॉर्च की रौशनी में डिलीवरी की घटना आम आदमी पार्टी की स्वास्थ्य व्यवस्था का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। श्री देवेन्द्र यादव ने कस्तूरबा अस्पताल में बिजली नही होने की वजह से गर्भवती महिला की डिलिवरी टॉर्च की रोशनी में की गई जिसके बाद नवजात शिशु की मौत से परिवार पूरी तरह से सदमे है। उन्होंने कहा निगम अस्पताल की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत के लिए सीधे तौर पर दिल्ली की मेयर और सरकार के स्वस्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े दावे करने वाले अरविंद केजरीवाल की दोनो सरकारों की जमीनी हालत बदहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नवजात की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक तौर पर परिवार को मुआवजे की घोषणा करे। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी के नेता, जिन्होंने दिल्ली और एमसीडी दोनों में आम आदमी पार्टी को सत्ता मिलने पर राजधानी में क्रांतिकारी बदलाव लाने के बड़े-बड़े वादे किये थे, परंतु दिल्ली सरकार और निगम की सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं और दवाओं के बिना एमसीडी और दिल्ली के अस्पतालों की स्थिति खस्ताहाल और चिंता का विषय है, आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को लोगों की पीड़ा की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रख रखाव, स्वास्थ्य व्यवस्था, विकास और लोगो की सुरक्षा करने में केजरीवाल सरकार पिछले 10 वर्षों से नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था का ढिंढोरा पीटना पूरी तरह से दिल्ली वालों को गुमराह करके उनकी आंखों में धूल झोंकना है क्योंकि दिल्ली सरकार के अस्पतालों की हालत बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी