ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बवाना औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां नामी ब्रांड्स के नकली कॉस्मेटिक और फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स के लिए खाली ट्यूब तैयार की जा रही थीं। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हाईटेक मशीनरी, कच्चा माल और हजारों की संख्या में नकली पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।

क्राइम ब्रांच में दर्ज FIR के आधार पर साइबर सेल की टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए सेक्टर-3, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इस यूनिट पर छापा मारा। मौके पर पाया गया कि यहां Betnovate-C, Fair & Lovely, Veet, HUDA Beauty, London Pride और अन्य मशहूर ब्रांड्स के नाम पर नकली खाली ट्यूब तैयार की जा रही थीं। इन ट्यूब्स को बाद में बिजवासन स्थित एक अन्य यूनिट में भराई के लिए सप्लाई किया जाता था।

जांच में सामने आया कि इस अवैध यूनिट का संचालन प्रमोद कुमार गुप्ता कर रहा था, जबकि फैक्ट्री का मालिक फिलहाल वियतनाम में रह रहा है। इस मामले में पहले ही श्रीराम, गौरव भगत, प्रमोद कुमार गुप्ता, राहुल अग्रवाल और अनिल रावत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्यूब बनाने वाली मशीनें, हजारों खाली नकली ट्यूब, प्लास्टिक रोल, कच्चा माल और तैयार माल बरामद किया। इससे साफ है कि यह फैक्ट्री बड़े स्तर पर नकली कॉस्मेटिक और दवाइयों के पैकेजिंग नेटवर्क को सप्लाई कर रही थी।

आगे की कार्रवाई में पुलिस ने सप्लाई चेन की एक अहम कड़ी सैयद फिरोज हसन को भी चिन्हित किया, जो सदर बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सह-आरोपी श्रीराम से नकली Clobetamil-G क्रीम खरीदकर बाजार में सप्लाई करता था। उसे BNSS की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से नकली दवाइयों और कॉस्मेटिक के एक बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। अब कच्चे माल के स्रोत और पूरे वितरण नेटवर्क की कड़ियों को चिन्हित कर इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह ऑपरेशन इंस्पेक्टर मनजीत कुमार के नेतृत्व में, एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी में किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ