कुख्यात चोरों और चोरी के सामान के रिसीवर को किया गिरफ्तार, आठ एस्केलेटर प्लेट्स बरामद

दिल्ली पुलिस की कनॉट प्लेस थाना टीम ने दो कुख्यात चोरों और चोरी के सामान के एक रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (NDMC) की चोरी की गई आठ स्टेनलेस स्टील एस्केलेटर कवर प्लेट्स बरामद की गई हैं। इस गिरफ्तारी के साथ नौ मामलों का समाधान हो गया है।


पिछले एक महीने से कनॉट प्लेस थाना क्षेत्र में रात के समय एस्केलेटर की फेस कवर प्लेट्स चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई थीं। इन प्लेट्स को क्षेत्र के सबवे से चुराया गया था।

चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एचसी रामबीर, एचसी महेंद्र और एचसी विजय की टीम बनाई, जिसे इंस्पेक्टर संजीव कुमार, SHO/कनॉट प्लेस के निर्देशन में काम करने का जिम्मा सौंपा गया। टीम का संचालन एसीपी अनिल समोटा के मार्गदर्शन में हुआ।


जांच के दौरान पुलिस ने 75 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की। इसके अलावा मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों को मोहम्मद इम्तियाज और सूरज के रूप में पहचाना गया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले बचन यादव को भी पकड़ा गया। बचन यादव के पास से कुल आठ स्टेनलेस स्टील की फेस कवर प्लेट्स बरामद की गईं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कनॉट प्लेस और बाराखंभा रोड थाने के क्षेत्र में हुई कई रात की चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की। इन गिरफ्तारियों के साथ नौ मामलों का समाधान हो चुका है और पुलिस आगे की जांच कर रही है

कुल 9 मामले सुलझे गए हैं, जिनमें से अधिकतर कनॉट प्लेस और बाराखंभा रोड थाना क्षेत्र के हैं।

  1. Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन