क्राइम ब्रांच का बड़ा ऑपरेशन: मंगोलपुरी से 53 कार्टन अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूर्वी रेंज-1 की टीम द्वारा चलाए गए अभियान में अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मंगोलपुरी इलाके में की गई इस कार्रवाई में 53 कार्टन अवैध शराब और एक कार बरामद की गई, जबकि एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध शराब की बड़ी खेप दिल्ली लाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने 12 और 13 सितंबर की दरमियानी रात को मंगोलपुरी के बी-ब्लॉक, टांगा स्टैंड के पास जाल बिछाया। सुबह करीब 5:45 बजे एक ग्रे रंग की टाटा नेक्सन कार (UP-14FJ-44XX) वहां पहुंची। कार से दो संदिग्ध उतरे और इधर-उधर टोह लेने लगे।

पुलिस को देख दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए टीम ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव उर्फ अजय (20), निवासी जनपद कानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से कार में रखे 53 कार्टन अवैध शराब बरामद किए गए, जिन पर स्पष्ट रूप से “फॉर सेल इन हरियाणा ओनली” लिखा था। कुल मिलाकर 2,500 से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की गईं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में बूटलेगर्स तक पहुंचाता था। खेप को निजी वाहनों से देर रात या तड़के सुबह दिल्ली लाया जाता था। इस काम के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था। शराब को पहले मंगोलपुरी स्थित एक घर में बने अस्थायी गोदाम में उतारा जाता था, जिसे टोनी नामक शख्स, जो इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है, संचालित करता है। यहीं से शराब अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड