गणतंत्र दिवस 2025: उत्तराखंड की झांकी में दिखेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का जोश और जुनून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस वर्ष झांकी में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक खेलों (एडवेंचर स्पोर्ट्स) की संभावनाओं को उजागर किया जाएगा।
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड-2025 के दौरान उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शित होगी। इस झांकी को भारत सरकार द्वारा अंतिम रूप से चयनित किया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। उत्तराखंड की ओर से नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान ने विशेषज्ञ समिति के समक्ष झांकी के डिज़ाइन, मॉडल और संगीत का प्रस्तुतीकरण किया। समिति ने उत्तराखंड की झांकी को सभी मानकों पर उत्कृष्ट पाते हुए अंतिम रूप से चयनित किया।
इस वर्ष की झांकी में अग्र भाग में उत्तराखंड की पारंपरिक एपण कला को दर्शाया गया है, जिसमें एक महिला को उत्तराखंडी परिधान में एपण बनाते हुए दिखाया जाएगा। झांकी के मध्य और पिछले हिस्से में साहसिक खेलों का प्रदर्शन होगा। इनमें रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झांकी राज्य के साहसिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को देश और दुनिया के सामने रखने का एक अनूठा अवसर है। उत्तराखंड की यह प्रस्तुति निश्चित रूप से गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र बनेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’