गिरफ्तारी से बड़ी वारदात टली, डाबरी पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

दिल्ली के डाबरी इलाके में पुलिस ने हत्या के प्रयास और डकैती के मामले में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी डाबरी थाना की टीम ने SHO इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह और एसआई शंकर लाल के नेतृत्व में की, जो लंबे समय से इलाके में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

25 सितंबर 2024 की रात करीब 9 बजे डाबरी थाना में मदर डेयरी, बिंदापुर के पास एक PCR कॉल मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उन्हें जानकारी मिली कि घायल व्यक्ति को IGI अस्पताल ले जाया गया है। शिकायतकर्ता गोविंद उर्फ विशाल, जो पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड है, ने बताया कि वह 20,000 रुपये लेकर पुराना रिक्शा खरीदने गया था। इसी दौरान बाब्बू उर्फ लंबू ने उसे फोन कर पुरानी रंजिश खत्म करने की बात कही। जब वह 8:45 बजे बिंदापुर के रिक्शा स्टैंड पर पहुंचा, तो बाब्बू और उसके साथी मुस्तफा, विजय, रोहित, कार्तिक, पोली और 2-3 अन्य लड़कों ने उस पर हमला किया।

मुस्तफा के पास देसी कट्टा था, लेकिन गोली नहीं चली, इसके बाद उसने कट्टे के बट से गोविंद के सिर पर वार किया, जबकि अन्य लड़कों ने डंडों से हमला किया। इसके बाद बाब्बू और मुस्तफा ने उसके 20,000 रुपये लूट लिए और सभी भाग गए। पुलिस ने मामले में FIR संख्या 612/24 दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की गंभीरता को देखते हुए डाबरी थाना की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। 26 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी गंदा नाला, सोलंकी मार्केट, डाबरी के पास देखे गए हैं। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर जाल बिछाया और 5 आरोपियों – रोहित उर्फ बाबा, शाहिल, कार्तिक, रोहित उर्फ पोली, और समशाद अली उर्फ बाब्बू को गिरफ्तार कर लिया

सभी आरोपी नशे की लत में थे और जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपराधों में लिप्त हो गए। बाब्बू और उसके साथियों ने कबूल किया कि वे गोविंद से पुरानी रंजिश के चलते उससे पैसे छीनने और हमला करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से इलाके में संभावित अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड