गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई की मांग, संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नोएडा में किसान नेताओं की गिरफ्तारी और प्रशासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) और जनवादी महिला समिति ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीआई (एम) के सांसद अमरा राम ने किया।

ज्ञापन में 3 दिसंबर से गिरफ्तार किसान नेताओं की बिना शर्त रिहाई, जेल में बंद किसानों से मिलने की अनुमति देने, किसानों और उनके परिवारों को आतंकित करने पर रोक लगाने और किसानों की मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की गई।

प्रतिनिधिमंडल में AIKS के कृष्णा प्रसाद (पूर्व विधायक), पुष्पेंद्र त्यागी, मनोज, CITU के अनुराग सक्सेना, राम सागर, ब्रिजेश कुमार सिंह, पूनम, मुकेश राघव, सुख लाल और जनवादी महिला समिति की चंदा बेगम और रेखा शामिल थीं।

जिलाधिकारी से बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा महिलाओं और बुजुर्गों को घर में नजरबंद करने जैसी दमनकारी नीतियों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही, गिरफ्तार किसानों की रिहाई के मामले पर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा कर जल्द जवाब देने का वादा किया।

संगठनों के नेताओं ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के जवाब का कल तक इंतजार किया जाएगा। अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार