गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे पर मंत्री सिरसा का निरीक्षण, ट्रैफिक और प्रदूषण नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली, 29 मार्च 2025: राजधानी को स्वच्छ और विकसित बनाने के संकल्प के तहत पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज धौला कुआं से शिव मूर्ति इंटरचेंज तक गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, ट्रैफिक जाम के कारणों और ग्रीन बेल्ट की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सिरसा ने पाया कि कई निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उचित उपाय नहीं किए गए थे। निर्माण सामग्रियां खुली पड़ी थीं, और पानी का छिड़काव भी नियमित रूप से नहीं हो रहा था, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले डेवलपर्स और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ट्रैफिक जाम के कारणों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने महिपालपुर फ्लाईओवर, रोहतक/चंडीगढ़ फ्लाईओवर और एयरपोर्ट अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ट्रैफिक डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाएं, ताकि सड़क पर सुचारू यातायात सुनिश्चित हो और वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

शिव मूर्ति इंटरचेंज पर उन्होंने हाईवे की यातायात क्षमता का आकलन करने और एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचएआई और एमसीडी को समन्वय बनाकर ग्रीन कवर बढ़ाने और पेड़-पौधों के रखरखाव को सुनिश्चित करने की सलाह दी।

मंत्री सिरसा ने कहा कि गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे राजधानी की लाइफलाइन है और यहां ट्रैफिक को नियंत्रित करना वायु प्रदूषण कम करने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से मिलकर काम करने की अपील की ताकि दिल्ली को एक स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद