चार साल से फरार KYC फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्गों को बनाता था निशाना

साउथ वेस्ट दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग मलय दास को गिरफ्तार किया है, जो KYC अपडेट के नाम पर बुजुर्गों को झांसे में लेकर ठगी करता था। आरोपी पिछले चार सालों से फरार चल रहा था और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में छिपा हुआ था।

2021 में एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके दादा के मोबाइल पर सिम ब्लॉक होने की धमकी वाला मैसेज आया था। KYC अपडेट के बहाने जब उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल किया, तो एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल में TeamViewer ऐप इंस्टॉल हो गया और ठगों ने ओटीपी एक्सेस कर ₹1.5 लाख की ठगी कर ली।

जांच में पता चला कि आरोपी ने यह रकम ऑनलाइन गेम Rummy Circle में लगाई, जहां दो डमी अकाउंट बनाकर पैसे को अपने एचडीएफसी अकाउंट में ट्रांसफर किया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मनी ट्रेल के जरिए आरोपी का पता लगाया और बंगाल से उसे दबोच लिया।

पूछताछ में मलय दास ने कोलकाता में दर्ज एक और ठगी के मामले में अपनी संलिप्तता भी कबूली है। पुलिस अब उसके साथी आरोपी तूफान की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार