छोटे शहरों में धूम मचा रही नवरस कथा कोलाज, समाज में बदलाव की मजबूत पहल”

नई दिल्ली। फिल्म नवरस कथा कोलाज एक ऐसी अद्भुत सिनेमाई प्रस्तुति है जो सामाजिक मुद्दों और महिलाओं पर होने वाले शोषण जैसे गंभीर विषयों को ईमानदारी से उजागर करती है। फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया ने फिल्म में नौ अलग-अलग किरदार निभाकर दिग्गज अभिनेताओं कमल हासन और संजीव कुमार को सम्मान अर्पित किया है। जहां संजीव कुमार ने नया दिन नई रात में नौ किरदार निभाए थे और कमल हासन ने दशावतारम में दस भूमिकाएं की थीं, वहीं प्रवीण हिंगोनिया ने इस फिल्म में खुद को एक नए स्तर पर पहुँचाया है।

चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नवरस कथा कोलाज को बेस्ट फीचर फिल्म सहित तीन अवार्ड मिले हैं। फिल्म में रेवती पिल्लई को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और स्वर हिंगोनिया को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। फिल्म का निर्माण स्वरध्रुपद प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है, जिसमें एसकेएच पटेल और अभिषेक मिश्रा सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं।

करीब ढाई घंटे की यह फिल्म कश्मीर से लेकर आगरा की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माई गई है। फिल्म में पांच गीत हैं, जो हर गीत में समाज के लिए एक संदेश लेकर आते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो समाज में बदलाव लाने का प्रयास करती है और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश देती है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां बड़े फिल्म बैनर सिर्फ बड़े शहरों में प्रोमोशन करके फिल्म रिलीज करते हैं, वहीं नवरस कथा कोलाज की पूरी टीम ने इसे छोटे-बड़े शहरों में भी प्रमोट किया, ताकि इसकी पहुंच हर वर्ग के दर्शकों तक हो सके। फिल्म की सीमित बजट के बावजूद इसकी प्रस्तुति ने इसे उत्कृष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फिल्म में मुख्य कलाकारों में प्रवीण हिंगोनिया, दयानंद शेट्टी, रेवती पिल्लई, सुनीता महेश शर्मा, प्राची सिन्हा, अमरदीप झा, श्रेया, जय शंकर त्रिपाठी और स्वर हिंगोनिया शामिल हैं। इस फिल्म के संदेश को और व्यापक बनाने के लिए यह सिफारिश की जा रही है कि इसे टैक्स-फ्री किया जाए और दूरदर्शन जैसे प्लेटफार्म पर प्रदर्शित किया जाए ताकि हर वर्ग का दर्शक इसे देख सके।

इस फिल्म को देखकर दर्शक न केवल मनोरंजन बल्कि एक मूल्यवान संदेश के साथ सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद