जगतपुरी पुलिस ने ऑटो-लिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, छह चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले की जगतपुरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इलाके में लगातार बढ़ रही ऑटो-लिफ्टिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त ‘रोको-टोको’ अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत कड़ी गश्त और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है और दो शातिर ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 27 जुलाई को शिकायतकर्ता अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उनकी होंडा एक्टिवा स्कूटी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक विशेष टीम गठित की। टीम ने इलाके के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच के दौरान शारिक खान उर्फ शारिक उर्फ शरीफ नामक शातिर चोर की पहचान हुई, जो पहले भी 17 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने छापेमारी कर शारिक खान और उसके साथी दीपक शर्मा उर्फ करन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शारिक ने खुलासा किया कि वह और दीपक मिलकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दोपहिया गाड़ियां चोरी करते थे और फिर उन्हें बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह चोरी की गई बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। बरामद गाड़ियों में होंडा एक्टिवा, टीवीएस एनटॉर्क और हीरो स्प्लेंडर शामिल हैं, जो दिल्ली के जगतपुरी, लक्ष्मी नगर, गाजीपुर, प्रीत विहार और शकरपुर इलाकों से चोरी की गई थीं।

गिरफ्तार शारिक खान जगतपुरी के खुरेजी इलाके का रहने वाला है जबकि दीपक शर्मा लक्ष्मी नगर का रहने वाला है, जिसका स्थाई पता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बताया गया है। जहां शारिक खान पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, वहीं दीपक शर्मा पर पहली बार वाहन चोरी का केस दर्ज हुआ है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि सड़क अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस नियमित गश्त और पिकेट चेक कर रही है। इस कार्रवाई में एएसआई सुभाष, एएसआई अभिमन्यु राठी, एएसआई अमित और हेड कांस्टेबल अरुण की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी और वारदातों की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद