जनता की समस्याओं पर सख्त सरकार, मंत्री आशीष सूद ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

दिल्ली सरकार जनता की सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसी कड़ी में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के चाणक्य प्लेस पार्ट-2 का निरीक्षण किया और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता से संवाद किया। लोगों ने बिजली, पानी, सुरक्षा, वृद्धा पेंशन, सीवर और सड़कों की मरम्मत जैसी कई शिकायतें रखीं, जिन पर मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बिजली के जर्जर पोल, लटकते तार और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को देखते हुए बीएसईएस अधिकारियों को तुरंत सुधार कार्य करने के आदेश दिए गए। गर्मी के मद्देनजर जल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए पाइपलाइन की सफाई, बोरवेल चालू करने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए एमसीडी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि गलियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इलाके में बढ़ रही चोरी, अवैध शराब बिक्री और जुए के अड्डों पर सख्त कार्रवाई हो।

अवैध अतिक्रमण और टूटी सड़कों की शिकायतों पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए। महिलाओं की पेंशन और कल्याण योजनाओं को लेकर आई शिकायतों पर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

मंत्री आशीष सूद ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर 15 दिन में समीक्षा होगी और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार आगे भी इसी तरह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करती रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    श्रमवीर उत्सव 2026 में डीसीपी आर.पी. मीणा ने बच्चों को सही दिशा देने पर दिया जोर दिल्ली, 1 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित…

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत की प्राचीन पहचान केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में भी विश्व को दिशा देने वाली रही है। आज उसी परंपरा को आधुनिक युग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त