जाफराबाद पुलिस और स्पेशल स्टाफ की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी चढ़े हत्थे

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर थाना जाफराबाद क्षेत्र के चौहान बंगर की गली नंबर 10 में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकानदार मोहम्मद रहीस से नगदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष स्टाफ/उत्तर-पूर्व जिला की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया इनपुट के आधार पर छानबीन शुरू की और महज कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय हारिश पुत्र इरफान और 21 वर्षीय सुहैल उर्फ भूरा पुत्र इस्लामुद्दीन, दोनों निवासी चौहान बंगर, दिल्ली, के रूप में हुई है। उनके साथ दो किशोर अपराधियों (आयु 15 और 17 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, चार चाकू, एक पिस्टलनुमा लाइटर और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी (नंबर DL 5SDK 8944) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उन्होंने अन्य वारदातों में भी हाथ तो नहीं आजमाया। उत्तर-पूर्व जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान