दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,

दक्षिण-पश्चिम जिले की किशनगढ़ और वसंत कुंज उत्तर थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ रॉकी और जितेंद्र उर्फ काना के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो देसी कट्टे और कुल चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम ने 9 अप्रैल की रात किशनगढ़ इलाके में गश्त के दौरान दो संदिग्धों को देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन एक आरोपी ऋतिक को पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी में एक देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। आरोपी पहले से 6 चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है।

दूसरी ओर, गुप्त सूचना के आधार पर 10 अप्रैल को वसंत कुंज उत्तर थाना पुलिस ने एक और बदमाश जितेंद्र को महिपालपुर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से भी एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। वह पहले दो चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है और अब किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद